कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लंदन ओलम्पिक : स्वयंसेवक बनने के लिए 240,000 आवेदन

लंदन। वर्ष 2012 में लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान स्वयंसेवक बनने के लिए कुल 240,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आयोजकों ने कहा है कि ओलम्पिक खेलों के लिए कुल 70,000 स्वयंसेवकों की जरूरत है जबकि इससे तीन गुना से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्वयंसेवक पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर थी। आयोजकों ने कहा है कि फरवरी में आवेदन करने वालों का साक्षात्कार किया जाएगा।
स्वयंसेवकों की भर्ती का काम एक वर्ष की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। स्वयंसेवकों को मेडिकल, मीडिया ऑपरेशन और खेलों से जु़डे कार्य सौंपे जाएंगे। लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सबास्टियन कोए ने स्वयंसेवकों के लिए आए इतने आवेदनों को लेकर खुशी जाहिर की है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें