भुवनेश्वर। उ़डीसा के मयूरभंज जिले में सोमवार त़डके सात लोग कथित रूप से एक घर में चोरी करते हुए पक़डे गए। ग्रामीणों की पिटाई के कारण उनमें से तीन की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गुंजाशी गांव के निवासियों ने इन सातों की जमकर पिटाई की और उन्हें नजदीक के जंगल में छो़ड दिया। पुलिस अधिकारी नारायण नायक ने बताया, ""घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन सातों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।""
उन्होंने बताया कि बाकी चार लोगों को भी गंभीर चोंटे आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सातों लोग नजदीक के इलाके से चोरी करके आए थे, और दूसरे घर में चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
भारत समाचार
उ़डीसा में ग्रामीणों की पिटाई से 3 की मौत





















