इंदौर। इंदौर में क्षिप्रा नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार को हुए हादसे में चार लोगों की डूबकर मौत हो गई। मरने वालों में तीन किशोर व एक युवक शामिल है। इंदौर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार इंदौर-देवास सीमा पर बहने वाली क्षिप्रा नदी में गणेश की मूर्ति के विसर्जन का दौर चल रहा था, तभी पलासिया क्षेत्र की मूर्ति को विसर्जित करने आए दल के कई लोग इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक क्षिप्रा नदी में इस समय पानी का बहाव काफी तेज है और सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद चार लोगों को नहीं बचाया जा सका।
भारत समाचार
इंदौर में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 डूबे, तीन किशोर व एक युवक शामिल





















