भारत समाचार
दुखी होने के बावजूद रणबीर ने शूटिंग की

नानी के नही रहने से रणबीर बेहद दुखी थे। उन्हें अगले दिन यशराज स्टुडियों में शिमित अमीन द्वारा निर्देशित फिल्म "रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर" के गाने की शूटिंग में हिस्सा लेने था। किसी को उम्मीद नही थी कि रणबीर शूटिंग करेंगे, लेकिन रणबीर जानते है कि एक दिन शूटिंग नही हो तो कितना नुकसान होता है। वे अगली सुबह शूटिंग के लिए हाजिर थे। इस फिल्म में यह गाना अंतिम समय जोडा गया और अहमद खान इस गाने के कोरियोग्राफर है। रणबीर इस फिल्म में सरदार रॉकेटसिंह बने है।




















