बेंगलुरू। वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में इंफोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को कुल 1,600 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,944 करो़ड रूपये रही जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंक़डा 5,635 करो़ड रूपये था।
भारत समाचार
इंफोसिस टेक्नोलॉजीज के शुद्ध लाभ में गिरावट





















