लंदन। अमेरिकी अभिनेत्री क्रिस्टीना हेन्ड्रिक्स का कहना है कि इटली ने उन्हें पहले से अधिक आकर्षक बना दिया है। हेन्ड्रिक्स के मुताबिक इटली में रहकर पास्ता खाने और कॉफी पीने से उनका व्यक्तित्व निखर गया है। वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक कभी बेहद दुबली-पतली दिखने वाली हेन्ड्रिक ने इटली में रहकर 15 पाउंड वजन बढ़ाया है और इस कारण बतौर मॉडल उनकी मांग पहले से अधिक बढ़ गई है। हेन्ड्रिक्स ने कहा, ""मैंने इटली में बतौर मॉडल काम करना शुरू किया था। मैंने इटली में रहकर 15 पाउंड वजन बढ़ाया। यह पास्ता और कॉफी का कमाल है। इसके बाद मैंने अपने शरीर में बदलाव महसूस किया।"" ""मुझे इस बदलाव से लगाव हो गया क्योंकि इसके कारण मेरा शरीर पहले से अधिक आकर्षक दिखने लगा। एक वक्त ऎसा आया जब मैं खुद को पूर्ण और पहले से अधिक आकर्षक मसहूस करने लगी। मुझे अपने शरीर से प्यार है।""
भारत समाचार
इटली ने मुझे आकर्षक बना दिया : हेन्ड्रिक्स





















