भारत समाचार
शाहरूख-सनी में सुलह

पार्टी में शामिल हुए एक सूत्र के अनुसार, शाहरूख सुभाष घई की पार्टी में अपने कुछ दोस्तों के साथ एक तरफ बैठे हुए थे। कुछ देर बाद पार्टी में सनी देओल ने प्रवेश किया। उनका स्वागत करने के साथ ही सुभाष घई सनी को सीधे शाहरूख के पास ले गए और उनका परिचय कराया। सुभाष घई की पहल को समझते हुए शाहरूख और सनी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और गले मिले। इसके बाद दोनों काफी देर तक प्रसून जोशी के साथ बातचीत करते रहे। अब जब दोनों ने अपने मतभेदों को किनारे करते हुए हाथ मिला लिया है, तो कहा जा सकता है कि उन्होंने यह कदम सोच-समझ कर ही उठाया होगा।




















