कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शरद पूर्णिमा को नहीं हो सकता ताज का दीदार

आगरा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष लोग ताजमहल का दीदार नहीं कर सकेंगे। इसका कारण यह है कि ताजमहल को इस दिन आम लोगों के लिए बंद रखा जाएगा।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर सबसे अधिक संख्या में पयर्टक ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं क्योंकि चांद की दूधिया रोशनी में इसकी सुंदरता सबसे अधिक निखरकर आती है। कुछ लोगों ने गुरूवार रात को ताज का दीदार किया।
भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) ने कहा है कि गुरूवार देर रात लगभग 75 लोगों ने दूधिया रोशनी में ताज का दीदार किया। फोटोग्राफर विशाल भी इससे निराश हैं।
विशाल ने कहा, ""बरसात के बाद यह पहली शरद पूर्णिमा है। इस दिन ताज की खूबसूरती सबसे अधिक निखरकर सामने आती है लेकिन दुख की बात यह है कि लोगों को इसी दिन ताज के दर्शन नहीं होंगे।"" कई लोगों ने ताज के दीदार का दूसरा रास्ता निकाल लिया है।
शुक्रवार रात को कई लोग मेहताब बाग से इसका दीदार करेंगे। मेहताब बाग पहुंचने के लिए दशहरा घाट से होकर जाना प़डता है। इसके अलावा कुछ लोग होटल ताज खेमा से ताज का नजारा देखेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें