नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में तेज गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें इसके कारण का पता लगाना होगा। मुखर्जी ने पत्रकारों से कहा कि हमें इसके कारणों का विश्लेषण करना होगा कि ऎसा क्यो हुआ।
उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है। गौरतलब है कि सितंबर माह में औद्योगिक वृद्धि दर पिछले साल की इसी माह के 8.2 फीसदी की तुलना में घटकर 4.4 फीसदी पर आ गई। सितंबर माह में करीब-करीब सभी प्रमुख उद्योगों की उत्पादन वृद्धि की रफ्तार एक साल पहले की तुलना में कम रही है।
भारत समाचार
औद्योगिक उत्पादन गिरने से प्रणब चिंतित





















