कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जबलपुर में स्टेट बैंक की इमारत में आग लगी

जबलपुर। जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा की इमारत में सोमवार सुबह आग लग गई। बैंक के कंप्यूटर, एसी तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पुल नम्बर दो के समीप स्थित बैंक की ऋण शाखा की इमारत में अचानक आग लग गई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया जा सका। इसमें अगिAशमन दस्ते के चार दमकल वाहन लगे थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कंप्यूटर, प्रिंटर, एयर कंडीशनर तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसमें कितना नुकसान हुआ है, अभी तक पता नहीं चल पाया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें