कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जामा मस्जिद गोलीबारी : साहसी रिक्शा चालक फिर सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी के बाद हमलावरों का पीछा करने वाले साहसी रिक्शा चालक मोहम्मद सलीम को बुधवार को फिर सम्मानित किया गया। इस गोलीबारी में दो ताइवानी पर्यटक घायल हो गए थे। दिल्ली का चैरिटी संगठन जाकत फाउंडेशन ऑफ इंडिया (जेडएफआई) ने मोहम्मद को 50,000 रूपये का चेक भेंट किया और उसके परिवार की देखभाल का आश्वासन दिया।
जेडएफआई के अध्यक्ष सैयद जफर महमूद ने कहा, ""हम सलीम की क्षयरोग (टीबी) ग्रस्त पत्नी शबाना का इलाज कराएंगे और उसके दो बच्चों को जेडएफआई के चिल्ड्रन हाउस में रहने की व्यवस्था करेंगे।"" उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को दिल्लीपुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल प्रमोद के साथ सलीम को 25,000 रूपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें