कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हाव़डा और नांगल के बीच सुपरफास्ट रेलग़ाडी

शिमला। भारतीय रेलवे हाव़डा और नांगल (पंजाब) के बीच एक सुपरफास्ट रेलग़ाडी की शुरूआत करेगी। दोनों स्टेशनों के बीच इस रेलग़ाडी को 16 अक्टूबर से चलाया जाएगा। शिमला के स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने बताया, ""नांगल से शनिवार सुबह आठ बजे इस रेलग़ाडी को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह रेलग़ाडी सप्ताह में एक दिन चलेगी।"" उन्होंने बताया कि यह रेलग़ाडी नांगल से प्रत्येक शनिवार सुबह आठ बजे चलेगी जबकि हाव़डा से इसे प्रत्येक गुरूवार की सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रवाना किया जाएगा। आने वाले महीनों में इस सेवा का विस्तार हिमाचल प्रदेश तक किया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया, ""इस रेलग़ाडी से बिलासपुर, हमीरपुर और हिमाचल के कांग़डा जिले के यात्रियों को सुविधा होगी। कुछ महीनों में इस रेलग़ाडी का विस्तार ऊना जिले के अम्ब स्टेशन तक किया जाएगा।"" उल्लेखनीय है कि 15 डिब्बों वाली यह रेलग़ाडी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की यात्रा करेगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें