कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विश्व कप के वीडियो मे सचिन के साथ दिखेंगे मुरली

ढाका। अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप के प्रचार-प्रसार के लिए बनने वाले वीडियों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ श्रीलंका के स्टार स्पिनर मुथ्ौया मुरलीधरन और बांग्लादेश के हरफनमौला खिल़ाडी सकीबुल हसन नजर आएंगे। विश्व कप-2011 की मेजबानी भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। ढाका में विगत दो से सात अक्टूबर के बीच केंद्रीय आयोजन समिति (सीओसी) की बौठक हुई थी। इस बैठक में सचिन और मुरली के अलावा सकीब को भी वीडियो में शामिल करने का फैसला हुआ। स्थानीय समाचार पत्र "डेली स्टार" के अनुसार बांग्लादेश के आयोजन निदेशक अली अहसान बाबू ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ""विश्व कप के प्रचार से जु़डे वीडियो में सचिन और मुरलीधरन के साथ सकीबुल हसन भी चुना गया है।"" उधर, बैठक में हुए फैसलों के बारे में सीओसी के संयोजक महबूबुल अनम ने कहा, ""विश्व कप के लिए सभी स्टेडियम 30 नवम्बर तक तैयार हो जाने चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर उठे सवालों के मद्देनजर गंभीर है। सभी आयोजन स्थलों का नवंबर 21 नवम्बर से 10 दिसम्बर के बीच किया जाएगा।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें