कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: फुटओवर ब्रिज हादसे में घायल 4 की हालत नाजुक

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के प्रमुख आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप बनाए जा रहे फुटओवर ब्रिज के गिरने से घायल 27 श्रमिकों में से चार की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि 24 घंटे बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम.सी. मिश्रा ने बताया, ""चार श्रमिकों की हालत अभी तक नाजुक है। हम उनकी स्थिति का सावधानीपूर्वक निरीक्षण कर रहे हैं।"" गौरतलब है कि नेहरू स्टेडियम के पास बनाए जा रहे फुट ओवरव्रिज के गिरने से मंगलवार को करीब 27 श्रमिक घायल हो गए थे। यह फुट ओवरव्रिज आम लोगों के लिए बनाया जा रहा था। इसके माध्यम से दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करना था। मिश्रा ने बताया कि 27 में से 19 घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 14 को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य को बुधवार को छुट्टी दी जाएगी। चिकित्सा अधिकारी ने बताया, ""चार श्रमिकों के रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। इनकी एक सप्ताह तक देखभाल करने के बाद हम आगे कोई निर्णय लेंगे।"" चार मजदूरों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा भारत की खेल तैयारियों के लिए ब़डा झटका माना जा रहा है। तैयारियों से जु़डे अधिकारियों की चारों तरफ से क़डी आलोचना की जा रही है। भारत में वर्ष 1982 में आयोजित एशियाई खेलों के बाद होने जा रहे सबसे ब़डे खेल आयोजन में 53 देशों के करीब 7,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रमंडल खेल तीन से 14 अक्टूबर तक होंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें