कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमिताभ संग फिल्म बनाना चाहते हैं केबीसी के प्रशांत

नई दिल्ली। प्रशांत बतर रिएलिटी शो "कौन बनेगा करो़डपति 2010" (केबीसी 2010) के पहले करो़डपति बने थे लेकिन उनके एक गलत जवाब ने उन्हें फिर पीछे धकेल दिया। अब केबीसी से बाहर होने के बाद प्रशांत शो के प्रस्तोता, महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाने के सपने देख रहे हैं।

बतर ने फोन पर कहा, ""यदि मैं हार गया तो क्या हुआ। मैं जहां भी जा रहा हूं लोग मुझे गले लगा रहे हैं। वे मुझसे हाथ मिलाना चाहते हैं और मेरे साथ तस्वींरें निकलवाना चाहते हैं। मुझे लग रहा है कि अगर हारने से ऎसी प्रसिद्धि मिल रही है तो जीतने पर क्या होता।"" बत्तीस वर्षीय प्रशांत मूल रूप से मेरठ से हैं। वह सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो "केबीसी 4" में एक करो़ड की राशि तक पहुंचने वाले पहले प्रतिभागी बन गए हैं लेकिन उनके पांच करो़ड रूपये के लिए दिए गए एक गलत जवाब के बाद वे मंगलवार को अपने साथ केवल 3.2 लाख रूपये ही ले जा सके। वैसे उन्हें जीती हुई राशि हारने का कोई दुख नहीं है। वे कहते हैं, ""मैंने नुकसान को बहुत सकारात्मक ढंग से लिया है। आखिर मैं वहां एक खेल खेलने के लिए गया था। यदि कोई पांच करो़ड रूपये जीतने के लिए जोखिम नई उठाएगा तो इस राशि तक कैसे पहुंचा जा सकेगा। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। मेरे दिल ने मुझे खेल छो़डने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने इसे खेला।"" प्रशांत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अंटार्कटिका में छुियां बिताने के सपने देखते हैं और पांच करो़ड जीतने के बाद अपने अभिभावकों के लिए एक बीएमडब्ल्यू खरीदना चाहते थे। मेरठ के पूर्व संयुक्त आयुक्त के बेटे प्रशांत पिछले छह साल से मुम्बई में हैं और मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। उनका दावा है कि उन्होंने कुछ म्युजिक वीडियो और क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया है। अब वह अमिताभ के साथ एलियन्स के मुम्बई पर हमले की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें