पटना। बिहार में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक रामलखन महतो को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनसे पांच लाख रूपए की मांग की है। रकम नहीं देने पर उसने महतो को जान से मार देने की धमकी भी दी है। महतो ने बताया कि मंगलवार को जब वह उजियारपुर के बेला गाम पंचायत में जनसंपर्क अभियान पर थे तब उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर (09534679107) से फोन आया जिसने अपने आप को पप्पू सम्राट बताते हुए पांच लाख रूपये की मांग की और नहीं दिये जाने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।
उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक को दे दी है। इधर, जिले के पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी उजियारपुर थाने में बुधवार को दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भारत समाचार
जद (यु) प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी





















