भारत समाचार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कोष में करो़डों का घपला

यह सवाल उठने लगा है कि अगर घपला हुआ, तो इसके लिए सिर्फ कोषाध्यक्ष को ही सजा क्यूं। रीता इस पूरे मामले को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बता रही है, साथ ही यह दावा भी कर रही है कि हाईकमान हर बात से वाकिफ है। पार्टी सूत्रों की मानें तो करो़डों के इस घोटाले की भनक हाईकमान को तब लगी जब लखनऊ से इसकी गोपनीय शिकायत दिल्ली पहुंच गई। पार्टी नेतृत्व ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। लेकिन इस बीच पार्टी के ही कुछ ब़डे नेता मामले को दबाने की कोशिश में भी हैं।




















