कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों की जगह से इमेजर बरामद

रांची। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने नक्सलियों के एक ठिकाने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा रात में निगरानी के लिए काम मे लिया जाने वाला थर्मल इमेजर बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ के एक दस्ते ने जिले के गयाराजा जंगलों में कल छापा मारा। इस दौरान 10 किलोग्राम केन बम के साथ निगरानी उपकरण, बुलेट प्रूफ जैकेट में इस्तेमाल किए जाने वाले दो सशस्त्र प्लेट, कुछ सीडी, काली वर्दी और करीब 500 मीटर बिजली का तार बरामद किया है। राज्य पुलिस और सीआरपीएफ इस बात की जांच कर रहे है कि निगरानी उपकरण कैसे नक्सलियों तक पहुंचा। हाथों से इस्तेमाल किए जाने वाले इमैजर का इस्तेमाल अंधेरे में मानवीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है। सुरक्षा बल और सेना नक्सल प्रभावित इलाके में इस उपकरण का इस्तेमाल घुसपैठ का पता लगाने के लिए करते है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें