कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब आगे काम कर पाना मुश्किल: ब्रासा

नई दिल्ली। अपने वेतन को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण साइ पर सरासर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ब्रासा ने कहा है कि इन हालात में उनके लिए आगे काम करना मुश्किल है और वे 30 नवंबर को खत्म होने वाले अनुबंध के नवीनीकरण की तमन्ना नहीं रखते हैं।

प्राधिकरण और हॉकी इंडिया पर गुलामों की तरह बर्ताव करने का अरोप लगा चुके ब्रासा ने कहा कि साइ ने कहा है कि मुझे सात लाख रूपए वेतन दिया जा रहा है जो सरासर झूठ है। मेरी तनख्वाह चार लाख 20 हजार रूपए यानी 7000 यूरो है जो यूरोप में किसी भी साधारण क्लब के कोच को मिलती है। इस स्पेनिश कोच ने कहा है कि इसके अलावा मेरे रहने के इंतजाम की बात भी झूठ है। मैं उनके द्वारा मुहैया कराए जाने वाले चार सितारा होटल में नहीं ठहरता यानी करीब तीन लाख रूपए महीने वैसे भी बच रहे हैं। व्यवस्था से परेशान ब्रासा ने कहा कि इन हालात में उनके लिए एशियाड के बाद काम कर पाना मुश्किल होगा। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें किसी और देश से पेशकश मिली है या नहीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें