भारत समाचार
सीमा पार से घुसपैठ और बढी: चिदंबरम

एफबीआई है भारत की सही सहयोगी: चिदंबरम
ने कहा कि आतंकी अपराघों की जांच में अमेरिका की प्रमुख खुफिया जांच एजेंसी एफबीआई भारत की एक सही सहयोगी है। मुंबई हमलों में डीएनए नमूनों की जांच और ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम का कोड तोडने में एफबीआई भारत के लिए बहुत मददगार साबित हुई। चिदंबरम ने कहा, भारतीय एजेंसियां एफबीआई के साथ अपने संबंघ जारी रखेगी जो दोनों देशों के पारस्पकिर हित में हैं। दोनों देशों के बीच खुफिया सूचनाएं साझा किए जाने के स्तर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छा है। जब भी कार्रवाई किए जाने योग्य कोई सूचना होती है तो अमेरिकी एजेंसियां उससे भारतीय एजेंसियों को अवगत कराती हैं। हमारे पास कोई सूचना होती है तो हम उससे अमेरिका को अवगत कराते हैं। और ऎसा किया जाना जारी रहेगा। पाक मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं: चिदंबरम ने कहा कि पाक मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं। चिदंरम ने कहा कि उन्होंने हिलेरी को बताया कि पाक मुंबई हमले के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। पाक को सबूत देने के बावजूद हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता हाफिज मोहम्मद सईद आजाद घूम रहा है। चिदंबरम ने कहा कि सईद के मामले पर अमेरिका भी हताश है। पाकिस्तान के साथ बातचीत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला अमेरिका में नहीं भारत में होगा। जब तक पाक आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता और मुंबई हमलों में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं करता उससे बात नहीं होगी।




















