फरीदाबाद। भारत और पाकिस्तान की टीमों के मध्य पंाच मैचों की सर्कल कबड्डी प्रदर्शनी श्रृंखला के पहले रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान की टीम का 7 अंकों से पराजित किया। इस मैच का आयोजन हरियाणा सर्कल कबड्डी एसोसिएशन व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सैक्टर 12 स्थित स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स में कराया गया था। भारत की टीम ने कुल 40 अंक अर्जित किए। जबकि पाकिस्तान की टीम ने 33 अंक अर्जित किए। टॉस जीतकर भारत की टीम ने पहले रेड की और शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी होती ली गई। इस मैच में विजेता रही भारतीय टीम को 75 हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया। जबकि उपविजेता रही पाकिस्तान की टीम को 50 हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया गया।
भारत समाचार
कबड्डी में भारत ने पाक को हराया





















