लंदन। अमेरिकी गायक कैनी वेस्ट मानते हैं उनके व्यवहार ने गायिका टेलर स्विफ्ट को संगीत की दुनिया का एक ब़डा सितारा बनाया है।
वह कहते हैं कि 2009 में "एमटीवी वीडियो म्युजिक अवाड्र्स" में स्विफ्ट के प्रति उनके व्यवहार से उन्हें इसमें मदद मिली। वेबसाइट "फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट युके" के मुताबिक टेलर को सर्वश्रेष्ठ महिला वीडियो का पुरस्कार मिला था लेकिन वेस्ट कहते हैं कि वह उस समय तक उतनी प्रसिद्ध नहीं थीं। वह कहते हैं कि जब उन्होंने मंच पर जाकर कहा कि यह पुरस्कार टेलर की जगह बेयोन्से नोल्स को मिलना चाहिए था तब उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि मिली।
वेस्ट स्वीकार करते हैं कि उनके उस व्यवहार को याद नहीं किया जाता है लेकिन फिर भी उनका दावा है कि इससे टेलर की प्रसिद्धि दोगुनी हो गई।
भारत समाचार
वेस्ट ने बनाया टेलर को सितारा!




















