लंदन। मशहूर गायक केन वेस्ट ने पिछले साल एमटीवी पुरस्कार समारोह के दौरान जबर्दस्ती घुसने के लिए गायक टेलर स्विफ्ट से मांफी मांगी है।
वेबसाइट "डेली स्टार डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक वेस्ट से मांफी मांगते हुए स्वयं को "साइको" करार दिया। दरअसल, वेस्ट ने कहा था कि एमटीवी अवार्ड टेलर को नहीं, बल्कि उनकी दोस्त बेयोंस नोल्स को मिलना चाहिए था। बाद में वेस्ट ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर लिखा, ""मैं अपने उस बयान के लिए टेलर मैं आपसे माफी मांगता हूं।""
भारत समाचार
वेस्ट ने टेलर से मांगी माफी




















