पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "जादूगर" करार देते हुए कहा है कि राज्य में नीतीश के नेतृत्व में काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) दो राजनीतिक दल हैं जिनका गठबंधन है।
ये दोनों दल एक साझा कार्यक्रम के तहत सरकार चलाते हैं। बिहार में चुनाव प्रचार करने आईं सुषमा ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, ""गुजरात में अगर वहां के जादूगर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं तो यहां के जादूगर नीतीश कुमार और सुशील मोदी हैं। इस स्थिति में नरेन्द्र मोदी को यहां आने की क्या आवश्यकता। "" सुषमा ने कहा, ""भाजपा एवं जद (यु) दो दल हैं और दोनों की अपनी-अपनी विचारधारा है। अगर विचारधारा एक ही होती तो फिर दो दल होने की क्या आवश्यकता थी।"" उन्होंने कहा, ""बिहार में काफी बदलाव हुआ है। इससे ब़डा परिवर्तन बिहार में कभी नहीं हुआ है। ऎसे में इस परिवर्तन को जारी रखने के लिए यहां के लोग नीतीश कुमार को एक और मौका देंगे।""< सुषमा ने स्पष्ट किया कि नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं जाएंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संदर्भ में कोई शर्त नहीं रखी है।
भारत समाचार
चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं जाएंगे मोदी-सुषमा





















