कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैंने दर्द भरी जिंदगी गुजारी है: मनोज वाजपेयी

मुंबई। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि फिल्म "जेल" में अभिनय का अवसर हाथ आने से पहले वह काफी निराश थे। उन्होंने कहा कि कंधे में चोट की वजह से वह काफी समय से फिल्मी दुनिया दूर रहे। मनोज कंधे में चोट की वजह से ढाई साल तक फिल्मी दुनिया से दूर थे। फिल्मकार मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म "जेल" में नजर आने वाले मनोज ने कहा कि कंधे में चोट की वजह से वह खुद से ही निराश हो गए थे। मनोज ने बॉलीवुड में "सत्या, पिंजर और शूल" जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। मनोज ने कहा मैंने दर्द भरी जिंदगी गुजारी है। कुछ ऎसा ही जेल का किरदार हैं। जब मुझे इस फिल्म की पेशकश मिली तो मैंने योग शुरू किया। फिल्म "जेल" में मनोज के साथ अभिनेता नील नितिन मुकेश भी नजर आएंगे। "जेल" के बाद मनोज की अगली फिल्म "राजनीति" होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें