कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश

बेंगलुरू। कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री रामचंद्र गौ़डा ने राज्य के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 350 से अधिक पैरा मेडिकल कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितता के आरोपों के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सूत्र ने बताया, ""उन्होंने मुख्यमंत्री (बी.एस.येदियुरप्पा ) को सूचित किया है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे लेकिन अभी इसकी कोई जानकारी नही है कि रामचंद्रन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है या नहीं।"" मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 26 अगस्त को हसन और मैसूर मेडिकल कालेजों में हुई नियुक्तियों को रद्द कर दिया था जिसके बाद स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री रामचंद्रन गौ़डा पर अपने पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव बढ़ गया था। मंत्री ने भर्ती के दौरान होने वाली कथित अनियमितताओं से इंकार कर दिया है।
स्वास्थ्य शिक्षा सचिव आई.एम. विट्ठल मुर्ति की जांच रिपोर्ट के बाद येदियुरप्पा ने लैब टेक्निशियन, नर्स और अन्य पैरा मेडिकल कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया। सूत्रों के मुताबिक रामचंद्रन गौ़डा ने पार्टी को शर्मिदगी से बचाने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें