अबू धाबी। दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में 119 रन बनाए। पाकिस्तानी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज लोनवाबो तोत्सोबे (16/3) तथा कप्तान जेहान बोथा ((31/3) की सटीक गेंदबाजी के आगे अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके। हरफनमौला खिल़ाडी अब्दुल र”ााक (नाबाद 27) और कप्तान शाहिद अफरीदी (25) को छो़डकर कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छो़ड सका।
पाकिस्तानी टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंक़डा नहीं पार कर सके। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलिन इन्ग्राम 38 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि ज्यां पॉल डयूमिनी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 41 रन बनाए। डेविड मिलर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान की ओर से विवादों में घिरे रहने वाले तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 29 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद हफीज और सईद अजमल ने एक-एक विकेट चटकाए। दोनों टीमों के बीच श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 27 नवम्बर को खेला जाएगा।
भारत समाचार
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया





















