मुम्बई। मुम्बई में आयोजित "एचडीआईएल काउचर वीक" में शनिवार को अभिनेता सलमान खान के "बींग ±यूमन" शो में उनकी पूर्व प्रेमिका व अभिनेत्री कैटरीना कैफ सहित करिश्मा कपूर और कई अन्य अदाकाराएं भी रैम्प पर उतरेंगी। सलमान के लिए रैम्प पर चलने वाली अन्य अभिनेत्रियों में करीना कपूर, बिपाशा बसु, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और सुष्मिता सेन शामिल होंगी। ये सभी सुंदरियां डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए वस्त्रों और "फोरएवरमार्क" के हीरे के आभूषणों में नजर आएंगी। इस शो का विषय "फैशन थ्रोआउट द एजेज" होगा और ज्यूलरी डिजाइनर मोना मेहता अपना संग्रह "अलमास" पेश करेंगी। "फॉरएवरमार्क इंडिया" की प्रबंध निदेशक बिनीता कूपर ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि उन्हें इस साल के एडीआईएल फैशन सप्ताह में "द बींग ±यूमन शो" की मदद करने की खुशी है। पिछले साल सलमान ने आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और संजय दत्त जैसे कलाकारों के साथ यह शो पेश किया था।
भारत समाचार
सलमान के लिए रैम्प पर उतरेंगी कैटरीना, करिश्मा




















