कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली में पाक जासूस गिरफ्तार

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से एक कथित पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस पाकिस्तानी जासूस को शनिवार को आईजीआई से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इस जासूस के पास से कुछ दस्तावेज व फोटोग्राफ्स भी बरामद किए हैं। इस जासूस से पूछताछ की जा रही है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके किन-किन लोगों से संबंध हैं तथा उसने कौन-कौन सी जगहों का दौरा किया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें