लंदन। गायिका कैटी पेरी और एकॉन न्यूयार्क में आयोजित होने वाले वार्षिक "विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो" में अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक अंतर्वस्त्र बनाने वाली कम्पनियों के इस फैशन शो में दोनों कलाकार अपनी संगीतमय प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस साल का शो 30 नवम्बर को न्यूयार्क में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें सुपरमॉडल हेडी क्लम के भी शामिल होने की सम्भावना थी लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया है।
भारत समाचार
विक्टोरिया फैशन शो में प्रस्तुति देंगे पेरी, एकॉन





















