लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों के लिए अनुभवी बल्लेबाज केविन पीटरसन को टीम में शामिल नही किया है। इंग्लैंड ने पांच सितंबर से शुरू हो रहे टी-20 तथा दस सितंबर से होने वाले पांच वनडे मैचों के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा कर दी जिसमें पीटरसन को जगह नहीं दी गई है। केविन पीटरसन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि उन्होंने टीम की घोषणा से पहले सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर लिखा था कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ आगामी ट्वेंटी-20 और एक दिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है।
भारत समाचार
इंग्लैंड टीम से पीटरसन बाहर





















