कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भागवत की मुसलमानों से अपील, राम मंदिर बनवाने में करें पहल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघ चालक मोहन भागवत ने मुसलमानों से अपील की है कि अदालती फैसला चाहे जो भी हो, मगर उन्हें मंदिर बनवाने में पहल करनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने राम मंदिर मामले में भाजपा की नीति पर सवाल उठाया है। इस बीच, अयोध्या मामले पर 24 सितंबर को आने वाले अदालत के फैसले से पहले बुधवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नेता भी भाग ले रहे हैं। भागवत ने भाजपा की भूमिका पर कहा कि वह खुद तय करे कि उसे क्या करना है, पर इतना याद रखे कि उसका कामयाबी में मंदिर आंदोलन का अहम हाथ रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें