कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिनलैंड की साफ्टवेयर कंपनी बेंगलुरू में करोबार शुरू करेगी

बेंगलुरू। फिनलैंड की मोबाइल सॉफ्टवेयर कंपनी क्वांटेल ओए देश में सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बेंगलुरू में अपना केंद्र स्थापित करेगी। इस कंपनी के ग्राहकों में एरिक्सन, नोकिया, सीमेंस और टेलियासोनेरा जैसी ब़डी कंपनियां शामिल हैं।

क्वांटेल की भारतीय इकाई के उपाध्यक्ष राजेश सेंगमेदू ने कहा, ""विकास के लिए हमारी योजना के मुताबिक हम भारत में कारोबार का विस्तार करेंगे। यहां हम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बेंगलुरू में कार्यालय की शुरूआत सितंबर महीने से करेंगे।"" हैदराबाद में अभी कंपनी का कार्यालय है जहां उसके 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी यहां से यूरोप के लिए ऑउटसोर्सिग का काम करती है। सेंगमेदू ने कहा, ""बेंगलुरू केंद्र के लिए 3-4 करो़ड रूपये का निवेश किया जाएगा और शुरूआत में 30 इंजीनियर रखे जाएंगे।"" यह कंपनी यूरोप और एशिया में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं को सेवाएं देती है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें