कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खजुराहो में इंवेस्टर्स मीट का उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट का शुक्रवार की सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
इस मीट में लगभग दो लाख करो़ड रूपये के करारनामे होने का प्रदेश की ओर से दावा किया गया है। पहले दिन लगभग 95 हजार करो़ड रूपये के करारनामों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक देश के 180 उद्योग घरानों के 400 से ज्यादा निवेशक, उद्योगपति व प्रतिनिधि और 60 विदेशी प्रतिनिधियों ने मीट में हिस्सा लेने पर सहमति जताई हैं।
उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजवर्गीय, वित्त मंत्री राघवजी, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव के अलावा अनेक औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि मौजूद थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें