लंदन। कैंसर से जूझ रहे हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माइकल डगलस की देखभाल के लिए उनके वयोवृद्ध अभिनेता पिता किर्क डगलस इन दिनों न्यूयार्क में हैं।
माइकल डगलस कैंसर से पीडित हैं। हालांकि डगलस की बीमारी अभी शुरूआती दौर में है। सोशल नेटवर्किग साइट "माइस्पेस ब्लॉग" में किर्क डगलस ने लिखा है,""मैं अपने बेटे की प्रशंसा करता हूं। वह एक भला इंसान हैं।"" वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" ने एक रिपोर्ट में बताया है कि 93 वर्षीय वयोवृद्ध अभिनेता अपनी पत्नी एनी के साथ अपने पुत्र की देखभाल के लिए अस्थाई तौर पर न्यूयार्क में रह रहे हैं।
भारत समाचार
बेटे की देखभाल के लिए न्यूयार्क पहुंचे डगलस





















