इंदौर। इंदौर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सुरेश धुमिर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह बाणगंगा थाना क्षेत्र में धुमिर का शव उनके आवास पर फंदे पर लटकता पाया गया। धुमिर मंदसौर में तैनात थे और पिछले दिनों ही निलंबित हुए थे। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भारत समाचार
इदौर में जूनियर इंजीनियर ने खुदकुशी की





















