भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी 25 सितम्बर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट जाएंगे। वह चित्रकूट के दीनदयाल धाम में संसाधन केंद्र के प्रकल्पों को भेंट देंगे और लाभान्वित लोगों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय के मुताबिक गडकरी विशेष विमान से खजुराहो पहुंचकर हेलीकॉप्टर से दीनदयाल धाम चित्रकूट जाएंगे। वहां वह पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में भाग लेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भी गडकरी के साथ रहेंगे। गडकरी सियाराम कुटीर में दीनदयाल धाम के संस्थापक नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पूर्व वह गोशाला सरशाला, आयुर्वेद सदन, औषधि उद्यान और निदान सदन का अवलोकन करेंगे।
प्रवास के दौरान गडकरी कामत गिरि दर्शन, रामदर्शन, नन्ही दुनिया को भेंट देंगे और पं$ दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दीनदयाल उद्यमिता स्मृति कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह शाम चार बजे दीनदयाल धाम (चित्रकूट) से खजुराहो पहुंचेंगे और विशेष विमान से नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
भारत समाचार
गडकरी का मप्र दौरा 25 सितम्बर को





















