मुंबई। इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी लार्सन एण्ड टूब्रो (एलएण्डटी) ने चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के दौरान 765 करो़ड रूपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है।
यह पिछले साल की समान अवधि में कमाए गए 580 करो़ड रूपये से 32 फीसदी अधिक है। कम्पनी ने सोमवार को बताया कि कुल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 9,342 करो़ड रूपये तक पहुंच गई है जबकि कम्पनी ने ऑर्डर बुकिंग में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कम्पनी ने चालू वित्त वर्ष के छह महीनों में 115,393 करो़ड रूपये के ऑर्डर बुक किए हैं जो वर्ष 2009-10 के मुकाबले 29 फीसदी अधिक हैं। कम्पनी के इंजीनियरिंग और विनिर्माण खण्ड में बिक्री सबसे ज्यादा कमाई करने वाला साबित हुई है। इस क्षेत्र में बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 7,861 करो़ड रूपये तक पुहंच गई है। वहीं मशीनरी और औद्योगिक उत्पादों की बिक्री में 37 फीसदी की वृद्धि हुई है।





















