न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने की दहलीज पर खडे रोहन बोपन्ना और ऎसाम उल हक कुरैशी भारत-पाकिस्तान की सरहद पर दोनों देशों के टेनिस खिलाडियों को खेलते हुए देखना चाहते है। भारतीय टेनिस स्टार बोपन्ना ने कहा कि बडे टूर्नामेंटों बेहतर प्रदर्शन करना कोई संदेश देने के लिए एकमात्र रास्ता होता है। उनका (भारत-पाक के दूत) यहां आकर मैच देखना हमारे लिए बडी बात है। उम्मीद करते है कि अगर दोनों देश राजी होते है तो हम सरहद पर मैच हो सकता है। बोपन्ना के साथी खिलाडी कुरैशी ने कहा कि अगर मै और रोहन कोर्ट से इतर भी अच्छा तालमेल बना सकते है तो इसका कोई कारण नहीं कि भारतीय और पाकिस्तानी लोग ऎसा नहीं कर सकते। दोनों देशों के दूतों ने यहां साथ बैठकर मैच देखा। यह बहुत अच्छा था।
भारत समाचार
सरहद पर टेनिस मैच चाहते है बोपन्ना-कुरैशी





















