कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लैंको इंफ्रा को विद्युत परियोजना के लिए कर्ज मंजूरी मिली

नई दिल्ली। लैंको इंफ्राटेक की सहयोगी कम्पनी लैंको कोंडापल्ली पावर प्राइवेट लिमिटेड ने आंध्रप्रदेश में 732 मेगावॉट की बिजली परियोजना के लिए कर्ज जुटा लिया है।

कम्पनी ने एक बयान में कहा, ""परियोजना की कुल लागत 2,610 करो़ड रूपये है, इसमें से 1,827 करो़ड रूपये की राशि कर्ज और बाकी 783 करो़ड रूपये की राशि आंतरिक साधनों से जुटाई जाएगी।"" एक्सिस बैंक के नेतृत्व वाला बैंकों और वित्तीय संस्थानों का एक समूह इस परियोजना को कर्ज उपलब्ध कराने पर सहमत हुआ है। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर दोपहर दो बजे कम्पनी का शेयर 1.50 प्रतिशत गिरकर 69 रूपये के स्तर पर पहुंच गया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें