मुंबई। प्रमुख एशियाई मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती के रूख से रूपया की धारणा कमजोर हुई और यह डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर खुला।
अंतर बैंक विदेश मुद्रा विनिमय बाजार (फोरेक्स) में रूपया 14 पैसे टूटकर 44.49 प्रति डॉलर पर खुला। कल रूपया 23 पैसे चढकर 44.35/36 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।





















