कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिमाचल में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित

शिमला। पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन से गुरूवार को काल्का-शिमला रेलमार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है। शिमला के स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने बताया, ""रेल मार्ग पर कई स्थानों पर सुबह भूस्खलन होने से रेल यातायात बंद हो गया है।

शिमला और काल्का के बीच कोई रेलग़ाडी नहीं चल रही हैं।"" रेल मार्ग फिर शुरू करने के लिए वहां काम किया जा रहा है। एक अन्य रेल अधिकारी ने बताया कि रेल परिवहन सामान्य होने में एक या दो दिन का समय लगेगा क्योंकि सोलन और शिमला शहर के बीच रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शताब्दियों पुराने और 96 किलोमीटर लंबे काल्का-शिमला रेल मार्ग पर प्रतिदिन तीन रेलगाç़डयां चलती हैं। यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) ने जुलाई 2008 में काल्का-शिमला रेल मार्ग को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें