नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पत्नी मिशेल के साथ सोमवार शाम राष्ट्रपति भवन पहुंचे और वहां अपनी भारतीय समकक्ष प्रतिभा पाटील से मिले। लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद ओबामा दंपति को खूबसूरत मुगल गार्डन ले जाया गया। गार्डन में इस मौके पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात राष्ट्रपति भवन के मॉर्निग रूम में हुई। चमकीले पीले रंग से रंगे इस कक्ष में अजंता शौली के चित्र लगे हुए थे और इसे भारतीय राष्ट्रपति ने स्वयं सजाया था। उत्तरी भाग के स्वागत कक्षों में मॉर्निग रूम का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि यह आमतौर पर राष्ट्रप्रमुखों के लिए आरक्षित रहता है। लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद ओबामा दंपति को खूबसूरत मुगल गार्डन ले जाया गया। गार्डन में इस मौके पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुगल गार्डन की सैर के बाद मेहमान दंपति का सांस्कृतिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समूचे राष्ट्रपति भवन कोसजाया गया था। मुख्य प्रवेशद्वार जलते हुए दीयों से सजा था तथा राष्ट्रपति के मुख्य हिस्से फूलों एवं रंगोली से सजे थे। उल्लेखनीय है कि ओबामा मंगलवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।
भारत समाचार
ओबामा यात्रा : प्रतिभा पाटील से मिले ओबामा




















