कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हुंडई ने भारतीय बाजार में उतारी सांता फी

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने गुरूवार को अपनी 20 से 30 लाख रूपये की कीमत की एसयूवी कार सांता फी भारतीय बाजार में उतारी है।

कम्पनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एच. डब्ल्यू. पार्क ने कहा, ""वैश्विक बाजार में जून 2000 में उतारे जाने के बाद से दुनियाभर में अब तक 20 लाख सांता फी गाç़डयां बेची जा चुकी हैं। हमें विश्वास है कि भारत में भी इसका प्रदर्शन बेहतर रहेगा।"" कम्पनी के मुताबिक 14.66 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज वाली इस ग़ाडी में 2.2 लीटर क्षमता का इंजन लगा है। कारों की बिक्री के हिसाब से हुंडई इंडिया देश की दूसरी सबसे ब़डी कार निर्माता कम्पनी है। कम्पनी ने कहा कि दक्षिण कोरिया के संयंत्र में बनी सांता फी को यहां आयात किया जाएगा।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें