कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कम खर्च में मनाएं बेहतरीन दिवाली

धनतेरस के साथ ही आज से दीपावली के त्यौहार की शुरूआत हो गई है। त्यौहार का यह मौसम आते ही सभी घरों में साफसफाई व साजसज्जा की शुरूआत हो जाती है। दीवाली का जिक्र होते ही आंखो के सामने दीपों की जगमगाहट और कानो में पटाखे की आवाज गूंज उठती है जहॉं सभी चाहते है कि उनके घर की सजावट पांरमपरिक होने के साथ साथ कुछ अलग हट कर हो वही अधिक खर्च से बजट ग़डब़डा जाने की चिन्ता भी सबको सताती है। इसलिए आइये आज हम आपके साथ कम खर्चे में ही रचनात्मक तरीको को अपनाकर कैसे घर की शोभा बढाई जा सकती है इस बात पर विचार करते है।
दीवाली पर बांदरवाल व रंगोली बनाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है आज मार्केट मे बहुत प्रकार के बांदरवाल उपलब्ध है परंतु आप चाहे तो अपने घर पर ही बांदरवाल बना सकती है जो बजट में कम होने के साथ आर्कषक भी लगेगी और आप अवश्य ही तारीफ की पात्र भी होगी।
कैसे बनाये बांदरवाल:- पुराने जमाने में लोग अपने घरो के दरवाजो पर रंगीन फूलों, अशोक व आम के पत्तो आदि से बांदरवाल सजाते थे परन्तु इस आधुनिक युग में सबको ट्रेंड से हटकर चलना पसंद है इसलिए हम आपको कुछ नए प्रकार के बांदरवाल बनाने के तरीके बता रहे है।
जरी बार्डर बांदरवाल :- आप अपनी पंसद के साइज के बुकरम के दोनो तरफ जरी बार्डर लगा सकती है, फिर उस पर स्टोन व मिरर चिपका दे, अंत में मोती या घुंघरू भी सुईधागे की सहायता से लगा सकती है। इसे अपने दरवाजे पर लगाये यह डिजाईनर होने के साथ-साथ पांरमपरिक लुक भी देगा।
गोल्डन चमकीला बांदरवाल :- बुकरम की चौ़डी पट्टी पर फेविकोल की मदद से गोल्डन कलर चिपकाये फिर उस पर टिशू का रिबन बनाकर डिजाइन तैयार करे अब फूलपत्तियो चिपकायें। फिर सूई-धागे में मोती और स्टार पिरो कर बांदरवाल मे जगह जगह लगाएं। इस तरह आप आर्कषक बांदरवाल बनाकर अपना घर सजा सकती है आइये अब बात करते है दीपावली पर खास महत्व रखने वाले दियो की वैसे तो दियो की जगमगाहट से दीवाली की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है, पर इनके साथ कुछ नए तरीके अपनाकर और भी आर्कषक बनाया जा सकता है बाजार में उपलब्ध कैंडलस जिनके साथ नीचे छोटा स्टैण्ड होता है ले आइये फिर घर में उपलब्ध बहुत सारे कांच के छोटे छोटे व रंगीन जार में इन्हे रखे, ये एक नया ही लुक देगा। आप चाहें तो इन जार को एक प्लेन मिरर पर समूह में सजा कर रख सकते है। कॉफी मग में बहुत सारी प्लेन लंबी कैडल्स का काफी मात्रा में एक साथ रखे और जलाऎं, यह बहुत ही खुबसूरत लगता है। बाजार में उपलब्ध डिजाईनर दिये दीवाली की चमक को ओर ब़डा देते है।
घर की साज-सजावट के साथ-साथ पुजास्थल की सजावट का भी अपना ही महत्व है। अपने पूजास्थल आस-पास के क्षेत्र को सजाने के लिए चौ़डी बार्डर वाली बांधनी दुपट्टे या सिल्क स़ाडीयों का प्रयोग किया जा सकता है इन्हें झालर के रूप में टेप से चिपकाये। यह निश्चित रूप से सजावट को नया टच देगा। रंगोली के बिना दीवाली की सजावट अधूरी ही लगती है पारम्परिक रंगोली को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें अलग-अलग रंगो की दालो तथा फूल पत्तियों को प्रयोंग कर सकते है जो आपकी रंगोली को पांरम्परिकता की साथ-साथ आधुनिक झलक भी देगा और देखने वाला तारिफ किए बगैर नही रह पाएगा। दीवाली के त्यौहार में इन सबके साथ एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि आप पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण के प्रति कितने जागरूक है।
दीवाली के धूम ध़डाके में हम यह भूल जाते है कि इन पटाखो से हम वातावरण को कितना अधिक प्रदूषित कर रहे है। अगर आप दीवाली इको फ्रैडंली तरीके से मनाए तो निश्चित ही आप रोशनी के इस त्यौहार पर सभी को एक संदेश देगे कि प्र$कति की सुरक्षा हम सभी का फर्ज है।
 सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें