श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में प्रशासन की ओर से गुरूवार को कफ्र्यू नहीं लगाने और अलगाववादियों की ओर से लोगों को दो दिनों तक सामान्य कामकाज करने को कहे जाने की बदौलत जनजीवन सामान्य रहा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ""कश्मीर घाटी में गुरूवार को कफ्र्यू कहीं लगाया गया है।"" हुर्रियत के कट्टरपंथी ध़डे के प्रमुख सैयद अली गिलानी ने लोगों से गुरूवार और शुक्रवार को सामान्य कामकाज शुरू करने का आग्रह किया है। पिछले चार महीनों में ऎसा पहली बार हुआ है जब अलगाववादियों ने लगातार दो दिनों तक किसी तरह के बंद और प्रदर्शन की घोषणा नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों से अधिक समय से अलगाववादियों द्वारा बंद और प्रदर्शन से कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ है। गत् 11 जून से ही घाटी में हुई हिंसा में अभी तक 110 लोग मारे जा चुके हैं।
अलगाववादियों द्वारा बंद का आह्वन न किए जाने की वजह से शहर में दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, श्ौक्षणिक संस्थान, बैंकों, डाकघरों में सामान्य तौर पर कामकाज हुआ। श्रीनगर में कई स़डकों पर यातायात जाम लग गया, जिसे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी प़डी।
भारत समाचार
घाटी में जनजीवन सामान्य





















