कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोध्या केस से जु़डे अंसारी ने कहा, रास्ते से हटाना चाहते हैं मुझे

अयोध्या। अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में एक पक्ष के प्रमुख पैरोकार हाशिम अंसारी ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए आरोप लगाया है कि इस मुद्दे को राजनीति का अख़ाडा बनाने वाले लोग उनको रास्ते से हटाने की साजिश कर रहे हैं।
अंसारी ने कहा, जब उन्होंने अखिल भारतीय अख़ाडा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास के साथ भाईचारे का कदम बढ़ाया तो लोगों को ब़डी परेशानी हुई कि हमारे राजनीतिक अख़ाडे बंद कर रहे हैं हाशिम... इसलिए उनको हर कीमत पर धमकी दो और रास्ते से हटाने की हर तरकीब करो...।
हालांकि सुन्नी सेंटर वक्फ बोर्ड ने सुलह समझौते के लिए बातचीत करने के वास्ते किसी को भी अधिकृत न किए जाने की बात दोहराई है, लेकिन अंसारी ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने सुलह समझौते की पहल वक्फ बोर्ड के कहने पर ही शुरू की थी।
नब्बे वर्षीय अंसारी का कहना है कि अगर यह मामला बातचीत से तय हो सकता है तो इसके प्रयास किए जाने चाहिए। यह मामला आज-कल, महीने-दो महीने में बातचीत के द्वारा तय हो सकता है, आखिरकार हमारे पास तीन महीने का समय है। हाशिम अंसारी सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता जफरयाब जिलानी के हाल में दिए गए उस बयान से बहुत आहत हैं, जिसमें उन्होंने अंसारी को मामूली पैरोकार कहा है। अंसारी का मानना है कि पैरोकार का मतलब केवल बस्ता उठाने वाला और पुकार सुनने वाला है। मामूली पैरोकार कहकर जिलानी ने उनकी बेइ”ाती की है। उन्होंने कहा कि वह इस आग बुझाना चाहते हैं और जिलानी उनकी राह में रो़डा नहीं बन सकते...। अगर जिलानी इस बात के लिए माफी नहीं मांगते तो मैं पैरवी छो़ड दूंगा...।
अंसारी ने आरोप लगाया कि उन्हें चुप करने के लिए लोग उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं, मगर हम हर कीमत पर भाईचारी कायम रखेंगे। हम सबसे हाथ जो़डकर प्रार्थना करेंगे- भाई ल़डो नहीं। इससे मुल्क और कौम का नुकसान होगा। अंसारी ने कहा कि लोग जानते हैं कि इस मुकदमे में वह कितनी ईमानदारी से पिछले साठ सालों से संघर्ष करते आए हैं। उन्होंने मीडिया से भी गुहार की है कि वे लोग भी उनका समर्थन करें।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें