कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा सरकार को गिराना प्राथमिकता : कुमारस्वामी

चेन्नई। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि सोमवार को विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण में कांग्रेस के साथ मिलकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित करना उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।
कुमारस्वामी भाजपा के बागी नेताओं के साथ यहां के एक होटल में ठहरे हुए हैं। होटल में ही आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ""हमारी पहली प्राथमिकता इस खराब सरकार को सत्ता से हटाना है। कांग्रेस और जेडी (एस) विपक्ष में है। हम विपक्षी दल संयुक्त रूप से भाजपा को हराने जा रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि विश्वास प्रस्ताव में सरकार की हार होगी।"" कुमारस्वामी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार पर विश्वास मत में जीत हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के पद के दुरूपयोग का आरोप लगाया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें