लंदन। अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने "अमेरिकन आइडल" शो में बतौर जज शामिल होने के लिए 1.2 करो़ड डॉलर का एक समझौता किया है। शो के पूर्व जजों साइमन कॉवेल, एलन डीजेनरेज और कारा डियोगारडी के इससे अलग होने के बाद इसमें शामिल होने के लिए लोपेज की निर्माताओं से बातचीत चल रही थी। शुरूआती खबरों के मुताबिक लोपेज चाहती थीं कि शो की जज बनने के लिए उन्हें 1.5 करो़ड डॉलर की राशि दी जाए और उन्होंने "अमेरिकन आइडल" बनाने वाली कंपनियों फॉक्स, फ्रीमेंटल और 19 एंटरटेनमेंट से उनके लिए एक फिल्म और एक टीवी कार्यक्रम बनाने की भी मांग की थी। लोपेज की एक फिल्म और टीवी कार्यक्रम की मांगें नहीं मानी गई हैं। जजों के समूह में लोपेज के साथ गायक स्टीवन टायलर के भी शामिल होने की संभावना है।
भारत समाचार
अमेरिकन आइडल के लिए लोपेज को 1.2 करो़ड डॉलर





















