कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओल्ड ट्रेफर्ड छो़डने के फैसले पर अडिग हैं रूनी

लंदन। इंग्लैंड के फुटबाल स्टार वायने रूनी ने साफ कर दिया है कि वे हर हाल में प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड छो़डना चाहते हैं। रूनी ने इस मामले पर पहली बार बयान जारी किया है।

मीडिया ने तीन दिन पहले खबर दी थी कि प्रबंधक एलेक्स फग्र्यूसन के साथ संबंध खराब होने के बाद रूनी जल्द से जल्द मैनचेस्टर युनाइटेड छो़ड़ना चाहते हैं लेकिन रूनी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। बुधवार को रूनी ने इस संबंध में अपनी चुप्पी तो़डी और कहा कि ओल्ड ट्रेफर्ड (मैनचेस्टर युनाइटेड का मुख्यालय) छो़डने को लेकर उनका फैसला अंतिम है और यह फैसला किसी भी लिहाज से धन से प्रेरित नहीं है। समाचार पत्र "डेली मेल" ने सोमवार को खबर दी थी कि रूनी ने क्लब प्रबंधन को कह दिया है कि वह नए करारनामे पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहते और साथ ही जनवरी में स्थानांतरण खि़डकी के खुलने के बाद जल्द से जल्द क्लब छो़डना चाहते हैं। पत्र ने लिखा था कि फग्र्यूसन एक यौनकर्मी के साथ रूनी के संबंधों से जु़डी खबरें प्रकाशित होने से बेहद नाराज हैं लेकिन रूनी ने इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए प्रबंधक को इसे लेकर टिप्पणी नहीं करने को कहा है। फग्र्यूसन का मानना है कि क्लब रूनी को अपने साथ जोडे़ रखने के लिए बहुत ब़डी राशि खर्च करता है और रूनी विवाहेत्तर संबंधों में खुद को लिप्त करके अपने साथ-साथ क्लब का भी नुकसान कर रहे हैं। रूनी ने इस सत्र में क्लब के लिए सिर्फ एक गोल किया है। यही कारण है कि दो मैचों से फग्र्यूसन ने उन्हें टीम से बाहर रखा है। क्लब के साथ रूनी का करार 2012 में समाप्त हो रहा है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें